शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी से लटकता मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने की तहरीर दी है।
बंडा थाना क्षेत्र के गांव उदरा टिकरी निवासी वीरपाल पुत्र शिवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रोली यादव की शादी सिंधोली थाना क्षेत्र के गांव आंयू निवासी कमल पुत्र राजाराम के साथ की थी उनकी पुत्री के ससुराल वाले मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उनकी पुत्री को सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर उनकी पुत्री को फांसी पर लटकाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।