तेज रफ्तार बस लोडर से टकराकर पलटी कई यात्री घायल लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बे की घटना
पालिया से पुणे जा रही एक निजी बस लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बा के तिराहा पर लोडर से टकराकर पलट गई। इस सड़क हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। निजी बस में 80 से अधिक यात्री थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायलों को खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। बस में सवार यात्रियों ने बताया बस चालक नशे में था और तेज रफ्तार से बस दौडा रहा था। इसी वजह से हादसा हो गया।
बृहस्पतिवार को नेपाल के कई यात्री लखीमपुर खीरी के पालिया पहुंचे और वहां से रात 9:30 बजे निजी बस से पुणे के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने बताया कि चालक और हेल्पर ने पलिया में शराब पी। इसके बाद बस चालक को तेज गति से दौड़ने लगा। ब्रेकर पडने पर भी बस की गति धीमा नहीं करता था।
जब यात्रियों ने ड्राइवर को टोका तो ड्राइवर झगड़ा करने पर भी उतारू हो गया। तेज रफ्तार बस लोडर से टकराकर मैलानी कस्बे की तिराहे पर पलट गई। मैलानी पुलिस ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया उधर सड़क हादसे के बाद चालक और बस कंडक्टर भाग निकला। सड़क हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। हादसे के बाद कई यात्री घटनास्थल पर ही परेशान नजर आए।