शाहजहांपुर की पुलिस लाइन में धूमधाम के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस, वित्त मंत्री ने किया ध्वजारोहण

शाहजहांपुर में भी पुलिस लाइन में भी गणतन्त्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले के सभी आला अधिकारी और कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने झंडा फहराकर भव्य परेड को सलामी दी। कैबिनेट मिनिस्टर ने  जिले में उत्कृस्त और बहादुरी का काम करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। 

इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है। इसके अलावा देश में बुनियादी ढांचा भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत देश में ही हथियारों का निर्माण कर रहा है। जिसकी सप्लाई विदेश में हो रही है। उन्होंने इस दौरान देश के लिए बलिदान होने वाले जांबाज सिपाहियों को भी याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मिनिस्टर ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। शाहजहांपुर की पुलिस लाइन को आज खास ढंग सजाया गया था। मौका था गणतन्त्र दिवस का। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सबसे पहले झंडा फहराया उसके बाद उन्होंने परेड को सलामी दी। वित्त मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों और जांबाज सिपाहियों को अपने हाथों से सम्मानित किया।
 वित्त मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से पहली बार देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है। इसके अलावा भारत के अंदर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने बेहतर काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सामरिक दृष्टि से भी भारत दुनिया में मजबूत देश में शामिल हो गया है। पहले भारत दूसरे देशों से हथियार खरीदता था। आज भारत अपने ही देश में हथियार तैयार करके विदेशों में इसकी सप्लाई करता है। इस दौरान उन्होंने वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिकों और पुलिसकर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.